हवलदार बना नशे का सौदागर - प्रेमिका सहित गिरफ्तार


      हवलदार बना नशे का सौदागर - 
      प्रेमिका सहित गिरफ्तार     
                                                                    
  इंचार्ज हरबंस सिंह- एएसआई सुखदेव, पुलिस टीम और दोषी
पिछले कई वर्षों से राज्य में नशा फैलाने के कारण सरकार को बड़ी बदनामी झेलनी पड़ी थी.नशा फैलाने के कारण कई बड़े नेताओं के स्पष्ट-अस्पष्ट तौर पर नाम भी सामने आए थे, यहाँ तक कि नशे के कारण सरकार को इस्तीफा देने तक की नौबत अ गई थी और हँसता खेलता पंजाब नशे के कारोबार का एक बहुत बड़ा केंद्र बन उड़ता पंजाब बनकर रह गया था. नशे के कारण जहाँ सैकड़ों नौजवानों ने अपनी जाने गवां डी वहीं सैकड़ों परिवार कंगाली की हालत तक पहुंच गए थे. लुधियाना रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह जब भी इस विषय पर सोचते उन्हें बड़ा दुःख होता था. वे सोचते ऐसा किया उपाय किया जाए जिससे राज्य से नशे का कारोबार बंद हो सके. और आखिर उन्होंने पुलिस-प्रशासन के बड़े अफसरों से मिलकर नशे की रोकथाम के लिए एक स्पैशलटास्क फ़ोर्स {एस टी एफ } का गठन किया जिस में उन्होंने ए एस आई सुखदेव जैसे तेज तर्रार और जांबाज़ अफसरों को शामिल कर नशा बंदी के खिलाफ अपनी मोहिम शुरू कर दी थी.
दिनांक 4 जनवरी 2018 को इंचार्ज हरबंस सिंह को खबर मिली कि एक पुलिस मुलाजिम हवलदार और उसकी प्रेमिका लाखों रुपये का नशा शहर के कुछ हिस्सों में बाँटने आ रहे है. इस खबर के मिलने के बाद इंचार्ज
 हरबंस सिंह नी अपनी टीम को तैयार किया और पुलिस टीम ने टी-प्वाइंट एन.आर.आई. पुलिस स्टेशन मोती नगर के पास नाकाबंदी कर दी.  इस दौरान सामने से रही एक कार को संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार भगाने की कोशिश की, परंतु पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस टीम ने कार सवार व्यक्ति महिला को बाहर आने को कहा, जिस पर व्यक्ति ने खुद को पंजाब पुलिस का हवलदार बताया और रौब झाडऩा शुरू कर दिया। इस पर एस.टी.एफ. का संदेह और बढ़ गया, जिस पर टीम ने तलाशी ली। खुद को हवलदार बताने वाले व्यक्ति के पास से 30 ग्राम और उसके साथ बैठी महिला से 35 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। इसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 35 लाख रुपए के करीब आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी हवलदार पवन कुमार पुत्र विशाखा सिंह निवासी गांव अगवाड़ ख्वाजा बाजू जगराओं महिला कुलवंत कौर पुत्री तेजा सिंह निवासी तलवंडी नोआबाद सिधवां बेट के खिलाफ अपराध संख्या-11 ऍन डी पी एक्ट के तहत ब्दिनांक 4 जनवरी को थाना मोती नगर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश से नशा जड़ से खत्म करने के लिए गठित की गई स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने एक बड़ी सफलता हासिल कर पुलिस मुलाजिम (हवलदार) उसकी प्रेमिका को 35 लाख की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ. लुधियाना रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह ने दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करने के बाद बताया कि
हवलदार पवन 4 माह पहले सस्पैंड   हुआ था
एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि हवलदार पवन कुमार को 4 महीने पहले ही विभाग द्वारा सस्पैंड किया गया था, जिसकी तैनाती पुलिस लाइन लुधियाना में थी। पवन कुमार को पुलिस की खुफिया जानकारी गलत लोगों तक पहुंचाने संबंधी जांच के दौरान 18 अगस्त 2017 को सस्पैंड किया गया था।
 
पहले ही 2 मामले दर्ज
पूछताछअधिकारी ने बताया कि हवलदार पवन कुमार के खिलाफ थाना दाखा में हत्या की कोशिश एन.आर.आई. थाना जगराओं में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पवन ने इंगलैंड में रह रही महिला से उसके भतीजे का पासपोर्ट दिलाने और उसको कनाडा भेजने के लिए 5 लाख रुपए की  के दौरान यह भी पता चला कि पवन ने विभाग में रहते हुए कई प्रकार की धोखाधड़ी की थी, जिसमें वह जमानत पर बाहर आया है। वहीं महिला कुलवंत कौर पर थाना शम्भू पटियाला में नशा तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें उसके पास से 15 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ था। 
4 साल से रह रहे थे इकट्ठेे
जांच अधिकारी ने बताया कि 4 साल से हवलदार पवन कुमार उसकी प्रेमिका कुलवंत कौर साथ में ही रह रहे हैं। पवन कुमार लुधियाना में कमरा किराए पर लेकर कुलवंत कौर के साथ रहता था दोनों नशा तस्करी करने लगे।
 
उन्होंने बताया कि हवलदार पवन कुमार 20-22 साल से पंजाब पुलिस में नौकरी करता रहा है। वह जगराओं सिटी, सदर जगराओं, सिधवां बेट, थाना सुधार, सी.आई.. जगराओं, मुल्लांपुर दाखा, लाडोवाल, हंबड़ा चौकी, रघुनाथ एन्क्लेव आदि पुलिस थानों में तैनात रहा है। 
हरबंस सिंह ने दोनों को अदालत में पेशकर आगामी पूछताछ कइ लिए रिमांड पर ले लिया ताकि पता लगाया जा सके कि उक्त दोनों कहां से हैरोइन लेकर आए और किसे देने वाले थे।
{ पुलिस सूत्रों पर आधारित }
हरमिंदर कपूर


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

crimestopindia ब्लॉग में हम अपराध से जुड़ी सच्ची कहानियाँ प्रकाशित करते हैं.आशा है यह ब्लॉग आपको पसन्द आया होगा.आप ब्लॉग को लाईक और शेयर जरुर करे. काहानियों से सम्बन्धित अपनी बहुमूल्य राय अवश्य दें ताकि हम अपने ब्लॉग को आपके रूचिकर बना सकें.