पंजाब में आज तक एस.टी.एफ  की सबसे बड़ी हैरोइन की खेप पकड़ी है।

 एस.टी.एफ. के इंचार्ज एस.आई. हरबंस सिंह की टीम के कारनामें.

दिनांक-23 मार्च को  स्पैशल टास्क फोर्स (एफ.) ने पंजाब में आज तक एस.टी.एफ  की सबसे बड़ी हैरोइन की खेप पकड़ी है। इस तस्कर को लुधियाना रेंज के एस.टी.एफ. के इंचार्ज एस.आई. हरबंस सिंह की टीम ने 40 किलो हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. स्नेहदीप शर्मा व ए.आई.जी. जालंधर रेंज मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि एस.टी.एफ. लुधियाना रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह की पुलिस टीम ने चंडीगढ़ रोड पर कीॢत नगर के पास नाकाबंदी की हुई थी। एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को जब पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर रोका तो कार चालक ने कार पीछे मोड़ कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने चालक को काबू कर तलाशी ली तो कार की पिछली सीट पर सेब से भरी 4 पेटियां पड़ी हुई थीं।
पेटियों की जांच करने पर सेबों के नीचे 40 पैकेट हैरोइन के बरामद हुए जिनका कुल वजन 40 किलो था। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 200 करोड़ रुपए कीमत आंकी जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गुरलाल सिंह गुल्लू (30) निवासी गांव मझ अमृतसर के रूप में की है। उसके खिलाफ थाना मोती नगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तस्कर के पिता पर दोहरे कत्ल व भाई पर 17 किलो हैरोइन का मामला दर्ज : पकड़े गए नशा तस्कर गुरलाल सिंह का पिता दिलबाग सिंह दोहरे कत्ल के मामले में अमृतसर जेल में बंद है, उसे 23 वर्ष की सजा हुई है जबकि गुरलाल का भाई पलविन्द्र सिंह भी नशा तस्करी का काम करता था जोकि 17 किलो हैरोइन के साथ पकड़ा जा चुका है और इस समय अमृतसर की जेल में बंद है। आरोपी पहले खेतीबाड़ी करता था और उसके बाद इसने नशे की तस्करी का काम शुरू कर दिया।
पाकिस्तान की आई.एस.आई. के साथ नशा तस्कर के सीधे संपर्क
ए.आई.जी. स्नेहदीप शर्मा व लुधियाना इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पकड़ा गया नशा तस्कर गुरलाल सिंह पिछले लम्बे समय से हैरोइन की तस्करी कर रहा है जोकि हैरोइन की खेप पाकिस्तान से नशा तस्करों व आई.एस.आई. से सीधा संपर्क करके बार्डर के इलाके में मंगवाता था। वहीं से खुद खेप लेकर आगे अपने सप्लायरों को सप्लाई करने जाता था। आरोपी गुरलाल हैरोइन की बड़ी खेपों को पंजाब के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में सप्लाई कर चुका है।
  

इस के पहले दिनांक-22 मार्च को स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) लुधियाना रेंज की टीम ने 2 नशा तस्करों को 5 करोड़ की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।एस.टी.एफ के लुधियाना इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि एस.टी.एफ. की टीम कल सैक्टर 39 में कम्युनिटी सैंटर की तरफ जा रही थी कि वहां बनी पार्क में 2 व्यक्ति पुलिस को देख भाग खड़े हुए। दोनों को काबू कर उनकी तलाशी ली तो उनसे एक किलो हैरोइन बरामद हुई। दोनों की पहचान राजेश कुमार गेजा (40) व रजिंदर सिंह विक्की (27) वासी दोराहा के रूप में हुई। इनके खिलाफ थाना मोती नगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। दोनों तस्करों पर कई मामले दर्ज हैं.
दोनों तस्कर पिछले लम्बे समय से नशा तस्करी करते आ रहे हैं जिसमें राजेश कुमार पर हत्या की कोशिश करने के 3 मामले, नशा तस्करी के 2 मामले व रजिंदर सिंह पर नशा तस्करी के 2 मामले दर्ज हैं। दोनों कई बार जेल में जा चुके हैं। वह दोनों जेल से जमानत पर बाहर आए हुए हैं।
दिल्ली से एक नाईजीरियन से लेकर आए थे खेप
हरबंस सिंह ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर दोराहा में बड़े स्तर पर नशा बेचने का काम करते हैं। इनके पास प्रति दिन परचून में 200 से ज्यादा ग्राहक नशा लेकर जाते हैं। इस बार ये दोनों आरोपी दिल्ली से एक नाईजीरियन से हैरोइन की खेप लेकर आए थे। दोनों पहले खुद नशे का सेवन करते थे। जब नशे की पूर्ति नहीं होती थी तो दोनों नें इसे बेचने का काम भी शुरू कर दिया। 

        25 लाख की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया
 दिनांक-23 मार्च को भी स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने बीती रात एक नशा तस्कर को 25 लाख की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एस.डी.एफ. के लुधियाना रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने थाना सलेम टाबरी के अधीन आते गंदा नाले के नजदीक नाकाबन्दी की थी तो उस समय सामने से उक्त युवक को चैकिंग के लिए रोकना चाहा तो उक्त ने एकदम अपनी एक्टिवा पीछे मोड़कर भगा दी।
परन्तु पुलिस टीम ने बड़ी मुस्तैदी से उसका पीछा करके उसको काबू कर लिया गया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम हैरोइन की खेप बरामद की गई।जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख रुपये है। पुलिस ने उक्त युवक की पहचान दमनदीप नारंग (27) पुत्र अनिल कुमार नारंग वासी न्यू बसंत बिहार नूरवाला रोड लुधियाना के रूप में की है। 


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

crimestopindia ब्लॉग में हम अपराध से जुड़ी सच्ची कहानियाँ प्रकाशित करते हैं.आशा है यह ब्लॉग आपको पसन्द आया होगा.आप ब्लॉग को लाईक और शेयर जरुर करे. काहानियों से सम्बन्धित अपनी बहुमूल्य राय अवश्य दें ताकि हम अपने ब्लॉग को आपके रूचिकर बना सकें.