मथुरा की कृष्ण नगरी
में कलयुगी तांत्रिकों का मायाजाल: पति का जीता भरोसा और पत्नी को दीया पछाड़
समय
रहते इन ढोंगियों तथाकथित तांत्रिकों – बाबाओं और
भगवानों की दुकानों को यदि बंद नहीं क्या
गया तो हमारी बहन –बेटियों के
साथ-साथ प्रतिदिन यूँ ही खुलेआम हमारी आस्था का भी बलात्कार और हत्या होती रहे गी .
हमारे देश में आस्था और धर्म के नाम पर
लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं| यहां चमत्कार और तंत्र-मंत्र पर विश्वास
करनेवाले लोगों की कमी नहीं है| अपने दुःख दूर करने के लिए लोग कई बार
पंडितों, पुजारियों, ज्योतिषियों, और ढोंगी
तांत्रिकों के चक्कर में पड़ जाते हैं| अक्सर अपनी अंधश्रद्धा का लोगों को बहुत
बुरा फल भोगना पड़ जाता है| ढोंगी तांत्रिकों द्वारा ऐसे-ऐसे काण्ड
किये जा चुके हैं कि सुनकर आत्मा तक काँप जाती है| हमारे देश
में अन्धविश्वास का ये हाल है कि आसाराम जैसे अपराधी को लाखों लोग सलाखों के पीछे
चले जाने के बाद भी सालों तक संत का दर्जा
देते हुए पूजते आ रहे हैं| अगर गलती
से आप भी किसी तांत्रिक के चक्कर में पड़ गये हैं, तो सावधान हो
जाइए|
हम 21वीं सदी में
कदम रख चुके हैं. चन्द्रमा पर गये हुए और मंगल ग्रह की खोज
किये हुए भी एक अरसा बीत चुका है पर अफ़सोस कि इस दौर में भी हम लोग तंत्र-मंत्र पर भरोसा करने से अपने आप को
नहीं रोक पाते हैं और हम यह बात भी भलि-भांति जानते हैं कि अक्सर इसका नतीजा खतरनाक ही निकलता है. ऐसा
ही एक मामला सामने आया है मथुरा में, जहां एक तांत्रिक ने महिला के साथ बलात्कार
कर कृष्ण की धार्मिक नगरी को शर्मसार कर दिया. पीड़िता ने तांत्रिक पर भूतबाधा को दूर करने
के नाम पर जबरन दुराचार करने का आरोप लगाया है, पुलिस आरोपी
की तलाश में जुट गई है.
वृंदावन
कोतवाली इलाके में एक तांत्रिक ने एक महिला को अपने झांसे में फंसाकर उस से
बलात्कार किया है. ये महिला इस तांत्रिक के पास अपना इलाज कराने पहुंची थी, तांत्रिक ने
महिला के साथ जबरन बलात्कार कर दिया.पुलिस को दिए गये
अपने बयानों में हाथरस निवासी पीड़ित महिला ने बताया है कि वो अपने पति के साथ भूतबाधा का इलाज
कराने वृंदावन में मथुरा रोड पर बने निमार्क आश्रम आई थी. तांत्रिक दुवारिका दास उसे अपने कमरे में ले गया और धोखे से
उसके पति को तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल होने वाले सामान को लेने के लिए बाज़ार भेज दिया.
जैसे ही महिला का पति तांत्रिक के कमरे से निकल कर सामान लेने बाजार गया तो तांत्रिक ने दरवाजा बंद कर महिला के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी और महिला के साथ बलात्कार किया. जब उसका पति लौटकर आया तो महिला ने अपने पति को अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तान सुनाई. वहीं पीड़िता का कहना है कि बाबा इलाज करते हैं तो हम इलाज करने के लिए यहां आए थे. मेरे पति को सामान लाने के लिए बाजार भेज दिया था. इसके बाद इलाज के बहाने तांत्रिक ने मेरे साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया."
जैसे ही महिला का पति तांत्रिक के कमरे से निकल कर सामान लेने बाजार गया तो तांत्रिक ने दरवाजा बंद कर महिला के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी और महिला के साथ बलात्कार किया. जब उसका पति लौटकर आया तो महिला ने अपने पति को अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तान सुनाई. वहीं पीड़िता का कहना है कि बाबा इलाज करते हैं तो हम इलाज करने के लिए यहां आए थे. मेरे पति को सामान लाने के लिए बाजार भेज दिया था. इसके बाद इलाज के बहाने तांत्रिक ने मेरे साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया."
अब यह कहना मुश्किल है कि उक्त महिला का तथाकथित भूत उतरा या नही, पर
आत्मग्लानी का और समाज के भय का एक भूत आवश्य उस पर सवार हो गया है जिसे उतरना
इतना आसान नहीं है और यह भूत स्वंय पीड़ित महिला ने अपने आप पर सवार क्या है .
ढोंगी तांत्रिकों के चक्कर में अक्सर महिलायें फंसती है और उनका कई तरह से
शोषण होता है| हम अक्सर तांत्रिकों द्वारा महिलाओं के
यौन शोषण की घटनाओं के बारे में सुनते-पढ़ते रहते हैं| कोई भी
अखबार उठाकर देख लीजिये| आपको हर दिन ऐसी किसी ना किसी घटना की
खबर पढ़ने को मिल जायेगी| ये तो वो घटनाएं होती हैं जिनके बारे में
मीडिया और पुलिस को पता चल चुका होता है, लेकिन ऐसे अनगिनत मामले हैं जिनके बारे
में पीड़ित या पीड़ित के परिवार के द्वारा शर्म या भय की वजह से, बदनामी और
सामाजिक बहिष्कार के डर से, और परिवार की इज्जत के नाम पर कभी भी
पुलिस को बताया ही नहीं जाता है|
भारतीय समाज में महिलाओं को, कभी शादी ना होने की वजह से, कभी बच्चा
ना होने की वजह से, कभी दहेज की वजह से, और अक्सर
सिर्फ महिला होने की वजह से काफी प्रताड़ित किया जाता है| विभिन्न
कारणों से बेहद दुखी होने के कारण अक्सर महिलाएं ढोंगी तांत्रिकों के चक्कर में पड़
जाती हैं| ये तांत्रिक आजकल तो जगह-जगह विज्ञापन
देकर भी दुखों से छुटकारा देने की गारंटी देने लगे हैं| आजकल तो
इनके ऑनलाइन ऐड भी दिख जाते हैं| ये अक्सर शादी-विवाह में रुकावट, प्रेम विवाह
में रुकावट, सौतन की समस्या, बच्चा ना
होना, सास से वाद-विवाद रहना, पति से खराब
संबंध, धन की परेशानी, ससुरालवालों
द्वारा परेशान किये जाना जैसी अनगिनत समस्याओं से छुटकारा देने की 100% गारंटी देकर
महिलाओं को लुभाते हैं| कई कम पढ़ी-लिखी महिलाएं इनके झांसे में
तुरंत आ जाती हैं| स्थिति इतनी भयावह है कि कई बार उच्च
शिक्षित महिलायें भी इनके चक्रव्यूह में फंस जाती हैं| कई बार तो
ये तांत्रिक महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर या विडियो बनाकर या नुकसान
पहुंचाने की धमकी देकर लम्बे समय तक उन्हें ब्लैकमेल भी करते रहते हैं|हमारे देश
में महिलाओं को ज्यादा शिक्षित और समर्थ बनाने की ज़रूरत है| महिलाओं के
प्रति पूरे समाज का नज़रिया बदलने के लिए हम सभी को अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास
करना चाहिए| जब तक महिलाओं को शादी ना होने या बच्चा ना
होने के लिए हर वक़्त कोसना बंद नहीं होगा, उनके इस तरह के ढोंगी बाबाओं के चक्कर
में फंसने की सम्भावना बनी रहेगी|
-sahil kapoor



0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
crimestopindia ब्लॉग में हम अपराध से जुड़ी सच्ची कहानियाँ प्रकाशित करते हैं.आशा है यह ब्लॉग आपको पसन्द आया होगा.आप ब्लॉग को लाईक और शेयर जरुर करे. काहानियों से सम्बन्धित अपनी बहुमूल्य राय अवश्य दें ताकि हम अपने ब्लॉग को आपके रूचिकर बना सकें.