एक प्रेम कहानी का दुखदांत


राजस्थान की  राजधानी जयपुर में एक ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया जिसमें अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज मां-बाप ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटी के पति की गोलियों से भून कर हत्या कर दी.



मृतक अनिल नायर और ममता  --  मुहब्बत रास ना आई 
ह मामला जयपुर के करणी विहार थाना अंतर्गत  जगदम्बा नगर का है, जहां अमित नायर अपनी पत्नी ममता और परिवार के साथ रहता था. अमित नायर ने ममता चौधरी से 2 साल पहले प्रेम विवाह किया था. ममता के माता-पिता इस प्रेम विवाह से नाराज थे और इसी के चलतें उन्होने ममता से सभी रिश्ते खत्म भी कर लिये थे. ममता के माता-पिता बार-बार ममता को और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते थे.
इसी के चलते ममता के पति पर पहले भी दो बार हमला हो चुका था. आज भी ममता के माता-पिता सुबह जब उसके घर आये तो उसे लगा कि उसके प्रेग्नेंट होने पर वो अब उन्हें स्वीकार करने का मन बना चुके है लेकिन ममता को ये पता नहीं था कि उसके माता पिता में उसके इस रिश्ते से इस कदर नफरत करते थे. उसके सुहाग को उजाड़ने के बाद ही उनकी नफरत समाप्त हुई है. 
पुलिस को दिए अपने बयानों में ममता ने बताया कि  दिनांक 17 मई 2017 की सुबह उसके पिता जीवन राम चौधरी और मां पदमिनी देवी उसके घर पर आए, जहां उन्होंने अमित के बारे में पूछा. ममता ने सोचा अब उसके मां-बाप इस रिश्ते के लिए राजी हो गये हैं .

 करणीविहार निवासी  ममता की सास रमादेवी ने 17 मई को मामला दर्ज करवाया था कि उनके बेटे अमित नायर का ससुर जीवनराम जाट, सास भगवती देवी और दो शार्प शूटर उनके घर पहुंचे। यहां जीवनराम ने ससुराल में मौजूद बेटी ममता से दामाद अमित नायर को बुलाने को कहा।

इस पर अमित कमरे से उठकर आया, तभी जीवनराम जाट के साथ आए शार्प शूटर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अमित की हत्या कर दी थी।
 पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज क्र हत्यारों की तलाश शुरू कर  दी थी और इसके बाद से करणीविहार थाना पुलिस की स्पेशल टीम शॉर्प शूटर रामदेवाराम की तलाश कर रही थी।  दो महीने की कड़ी भाग दोड़ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शूटर रामदेवाराम को जोधपुर के पीपाड़ सिटी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने ढाईमाह बाद  आरोपित रामदेवाराम के सहित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 
उन्होंने बताया कि प्रकरण में मुख्य अभियुक्त जीवनराम, उसकी पत्नी भगवानी देवी, पुत्र मुकेश, भगवानाराम व रवि उर्फ रविन्द्र को पूर्व में गिरफ्तार किया था, इनसे पूछताछ में पता चला था कि दो किराए के शूटर रामदेवाराम तथा विनोद गोरा जीवनराम के साथ फरार हुए थे। जो जीवनराम से अलग होने के बाद गुजरात में सूरत चले गए। 






पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस की दो टीम सूरत पहुंची तो दोनों शूटर मुम्बई चले गए। फिर पुलिस से भागते हुए गोवा, वहां से नागौर के कुचामन सिटी से शूटर विनोद गोरा को एक अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया था। उसका साथी रामदेवाराम कुचामन से भाग गया था। 
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित शूटर भैंरुपुरा थाना लोसल जिला सीकर निवासी रामदेवाराम पीपाड़ सिटी जोधपुर के पास एक पत्थर की पट्टियो की फैक्ट्री में काम कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने पीपाड़ सिटी के पास एक फैक्ट्री में सोते हुए रामदेवाराम को गिरफ्तार कर लिया। 
पूछताछ में आरोपित रामदेवाराम ने बताया कि वह विनोद गोरा से अलग होने के बाद सीकर, सालासर, सुजानगढ़ आदि स्थानों पर छुप कर जंगलों में व बीहड़ों में रह रहा था तथा रुपए खत्म होने पर पीपाड़ सिटी के पास मजदूरी करने लगा। उसने 50 हजार रुपए एंडवास फिरोती के लिए थे। आरोपित पर पूर्व में तीन प्रकरण दर्ज है, जिनमें एक लूट और दो मारपीट के मामले हैं।




आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया कि अमित नायर की सुपारी ढाई लाख रु. में तय होने के बाद जीवनराम ने शूटर को 80 हजार रु. दे दिए थे। एक देशी कट्टा तो दूसरे शूटर विनोद के पास था, लेकिन दूसरे हथियार की व्यवस्था जीवनराम ने की। उसके बाद योजनानुसार 17 मई को सुबह जीवनराम, भगवानी देवी, विनोद रामदेवा राम कार से अमित के घर पहुंचे और अमित की पत्नी ममता से बातचीत के बहाने अमित को कमरे से बाहर बुलाकर सोफे पर बैठे हुए गोली मारकर भाग गए थे। अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर अजमेर रोड पर कार से उतरकर बस से सूरत चले गए। जीवनराम भगवानी देवी कार से बेटे मुकेश के पास डीडवाना चले गए। सूचना पुलिस टीम सूरत गई तो उससे पहले ही विनोद रामदेवा राम वहां से भागकर मुम्बई होते हुए गोवा चले गए। वहां कुछ दिन रुकने के बाद वे नागौर के कुचामन सिटी पहुंच गए, जिसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो विनोद को पकड़ लिया, लेकिन रामदेवा राम मौका पाकर भाग गया था। कुछ दिन आस-पास के इलाके में भटकने के बाद पैसे खत्म हो गए तो जोधपुर के पीपाड़ सिटी में एक पत्थर की फैक्ट्री में मजदूरी करने लगा। इसके बाद करधनी थानाप्रभारी महावीर सिंह को रामदेवाराम के जोधपुर में पीपाड़ सिटी के पास एक पत्थर की पट्टियों की फैक्ट्री में काम करने की सूचना मिली।जहां पुलिस ने दबिश देकर 25 वर्षीय आरोपी शार्प शूटर रामदेवाराम को एक फैक्ट्री में आज तड़के सोते वक्त हिरासत में लिया। राजस्थान के कई जिलों में जंगलों व बीहड़ों में फरारी काटने के बाद रुपयों की जरूरत होने पर रामदेवाराम पीपाड़ सिटी पहुंचकर मजदूरी करने लगा। प्रेसवार्ता में डीसीपी (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया हत्याकांड में शामिल सासससुर व साले और दो सुपारी किलर्स समेत सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के मुताबिक जीवनराम अपनी बेटी ममता व अमित नायर की लव मैरिज से नाराज था।
सभार-अउ-सबगुरु 






SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

crimestopindia ब्लॉग में हम अपराध से जुड़ी सच्ची कहानियाँ प्रकाशित करते हैं.आशा है यह ब्लॉग आपको पसन्द आया होगा.आप ब्लॉग को लाईक और शेयर जरुर करे. काहानियों से सम्बन्धित अपनी बहुमूल्य राय अवश्य दें ताकि हम अपने ब्लॉग को आपके रूचिकर बना सकें.