दस जिंदगियां बचाने वाले लाइफ सेवर एएसआई गुरदीप सिंह
******************************************************************************************************************************************************************


रहिंद नहर में एक महिला ने दिनांक- 3-9-2018, सोमवार को छलाग लगा दी। इसकी सूचना मौके पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के सहायक थानेदार  एएसआई गुरदीप सिंह को राहगीरों द्वारा दी गई। मौके पर पहुंचे गुरदीप सिंह ने बिना समय गंवाए गोताखोरों की मदद से महिला को नहर से बाहर निकाला। महिला की पहचान सरदारो पत्‍‌नी लाटो राम निवासी दोराहा के रूप में हुई है। वहीं थाना एसएचओ हरदीप सिंह  मौके पर पहुंचे और इस मामले की सूचना महिला के परिजनों को दी। पुलिस ने आगे की कारवाई शुरू कर दी है। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस के सहायक थानेदार गुरदीप सिंह इससे पहले भी करीब 10 लोगों की जान बचा कर दस जिंदगिया बचा चुके हैं और डीजीपी पंजाब उन्हें इस कार्य के लिए सम्मानित भी कर चुके हैं।
पंजाब पुलिस में बतौर एएसआइ तैनात गुरदीप सिंह अपनी सेवा भावना और निराले ढंग से ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए प्रख्यात हैं। उन्होंने अपनी दो वर्ष की ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी के दौरान कुल दस लोगों की जान बचाई है। कुछ लोगों को उन्होंने राहगीरों की मदद से व कुछ को खुद नहर में कूदकर बाहर निकल कर फ‌र्स्ट एड देकर जान बचाई। वर्णनयोग्य है कि दोराहा के साथ सरहिंद नहर गुजरती है। अक्सर आसपास के लोग परेशानी में नहर में कूद कर जान देने की कोशिश करते हैं। गुरदीप सिंह इन लोगों के लिए भगवान के दूत के सामान हैं। वे बिना समय गवाए अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान बचाते हैं। गुरदीप सिंह लाइफ सेवर के नाम से जाने जाते हैं


दोराहा शहर में गुरदीप सिंह के नाम से हर कोई वाकिफ है। क्योंकि उनके प्रयासों से कई अनमोल जानें बची हैं। दैनिक जागरण से खास बातचीत में गुरदीप सिंह पंजाब पुलिस में 1989 में बतौर कास्टेबल भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में ट्रैफिक हवलदार के रूप में ड्यूटी संभाली। विभाग ने उनको एएसआइ बनाया। बेहतर सेवा के लिए उनको डीजीपी पंजाब व एडीजीपी द्वारा दो बार सम्मान भेंट किया गया है। इलाके में उनको लाइफ सेवर के नाम से जाना जाता है। गुरदीप सिंह लोगों को ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूक करने के लिए अनोखे ढंग से प्रोत्साहित करते हैं।
साहिल कपूर--

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

crimestopindia ब्लॉग में हम अपराध से जुड़ी सच्ची कहानियाँ प्रकाशित करते हैं.आशा है यह ब्लॉग आपको पसन्द आया होगा.आप ब्लॉग को लाईक और शेयर जरुर करे. काहानियों से सम्बन्धित अपनी बहुमूल्य राय अवश्य दें ताकि हम अपने ब्लॉग को आपके रूचिकर बना सकें.