तुती
को मौत की सज़ा
भले ही दुनियां और समाज इस मामले की निंदा करे, पर तुती ने जो किया शायद वह ठीक रहा होगा. क्योंकि आत्मरक्षा करना और अपनी इज्जत बचानाहर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है.
![]() |
| तुती अपनी माँ के साथ |
सऊदी अरब में हाल ही में एक महिला को मौत
की सजा दे दी गई, पर जिस कारण उसे ये सजा दी गई है,
उसे जान कर हर कोई इस फैसले की निंदा कर
रहा है. महिला को ये सजा अपने बॉस की हत्या करने के जुर्म में दी गई और ये हादसा
तब हुआ जब उसका बॉस उसके साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था. पीड़ित महिला
इंडोनेशिया की रहने वाली थी.
![]() |
| तुती अपनी माँ और भाइयों के साथ |
ये कहनी इंडोनेशियाई
महिला तुती तुर्सिलावटी की है, जो सऊदी अरब के थैफ शहर में मेड का काम
करती थी. साल 2010 में
महिला ने अपने बॉस का खून कर दिया था. महिला का कहना था कि वह उसके साथ रेप करने
की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान खुद को बचाने के दौरान हुई झड़प
में वो मारा गया, हालांकि उसकी दलील को वहां की अदालत ने
नहीं माना है.
हैरानी की बात ये है कि तुती
की मौत की सजा को लेकर सऊदी अरब ने इंडोनेशिया सरकार को कोई जानकारी तक नहीं दी, जिसके बाद इंडोनेशिया ने अपना विरोध भी
दर्ज कराया है. वहीं, इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों
में भी खटास आ गई है. इंडोनेशिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमने सऊदी अरब
के विदेशमंत्री से पूछा है कि तुती को सजा देने को लेकर हमें पहले से सूचना क्यों
नहीं दी गई. इस मामले को लेकर इंडोनेशिया के एक पार्लियामेंट मेंबर ने कहा कि सऊदी
अरब ने इस मामले में मानवाधिकार के सभी सिद्धांतों की अनदेखी कर दी,
जिसमें हर किसी को मिला जीने का अधिकार भी
शामिल है.


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
crimestopindia ब्लॉग में हम अपराध से जुड़ी सच्ची कहानियाँ प्रकाशित करते हैं.आशा है यह ब्लॉग आपको पसन्द आया होगा.आप ब्लॉग को लाईक और शेयर जरुर करे. काहानियों से सम्बन्धित अपनी बहुमूल्य राय अवश्य दें ताकि हम अपने ब्लॉग को आपके रूचिकर बना सकें.