अमेरिका में हो रहा है यह अनोखा प्रयोग 


    बड़े छेद वाला गाय आजकल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है.


दि काल से ही गाय हमारे देश में सिर्फ पालतू पशु ही नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक भी है. इसे ऋषियों मुनियों ने और देवताओं ने कामधेनु भी कहा है, अधिकांश परिवारों में गाय को रोटी या आटे का पेड़ा देने के बाद ही घर के समस्त प्राणी भोजन ग्रहण करते हैं, कुछ लोग सुबह उठकर गोमूत्र का प्रयोग करते हैं इसीलिए गाय को गाय माता कहा जाता है ! और शायद इसलिए गायों के साथ भारत में ज्यादा कुछ प्रयोग देखऩे को नहीं मिलते. मगर एक देश में गायों के साथ एक ऐसा अनोखा प्रयोग किया जा रहा है, जिसे जान आप हैरत में पड़ जाएंगे. दरअसल, दुनिया के कुछ किसान अपने गाय की तबीयत जानने और उन्हें लंबी उम्र देने के लिए उसके पेट में एक बड़ा सा छेद कर देते हैं.बताया जा रहा है कि अमेरिका में गाय की आयु बढ़ाने और उसके शरीर का हाल जानने के उद्देश्य से उसके शरीर में बड़ा सा छेद कर दिया जाता है. अगर आप इतना जानने के बाद ये सोच रहे हैं कि ये गायों के प्रति किसी क्रूरता से कम नहीं है, तो आप का सोचना अपनी जगह पर उचित है, दरअसल, कई शोधों से ये बात साबित हो चुका है कि गाय के पेट में बड़ा सा छेद करने से उसे नुकसान नहीं होता, बल्कि फायदा ही होता है. इसके अलावा ये भी साबित हो चुका है कि इससे गाय की उम्र और अधिक बढ़ जाती है.



रअसल, आजकल पूरी दुनिया में ऑर्गेनिक किसानी का चलन बढ़ रहा है. इसलिए ऑर्गेनिक डेयरी किसान इस प्रयोग को पूरी तरह से सार्थक मान रहे हैं. गाय के पेट में अजीब दिखऩे वाले इस सुराख को देखकर लोग अचंभित हो रहे हैं. मगर बताया जा रहा है कि गाय के अंदरूनी भाग के बारे में जानना कभी-कभी डॉक्टरों के लिए मुश्किल हो जाता है. इसलिए कहा ये जा रहा है कि गाय के पेट के बारे में जानकारी जुटाने के लिहाज से ये सुराख अत्यंत कारगर साबित हो रहा है.
विशेषज्ञ
की रिपोर्ट मानें, तो गाय के पेट में सबसे पहले एक सुरखा किया जाता है और उसके बाद उसे एक प्लास्टिक के रिंग से बंद कर दिया जाता है और इस सर्जरी के एक महीने के अंदर गाय पूरी तरह से ठीक हो जाती है.
वैज्ञानिक गाय के पेट में इस बड़े छेद को गाय के लिए फायदेमंद मान रहे हैं. उनका मानना है कि इससे गाय के पाचन क्रिया के साथ-साथ प्रजनन क्रिया की सारी जानकारी अच्छे से प्राप्त हो जाती हैं. इस छेद के जरिये ये जानने में आसानी होती है कि गाय के पेट में खाना अच्छे से पच रहा है या नहीं.

स सुराखों के ये भी फायदे बताये जा रहे हैं कि गाय के पेट में किसी तरह की परेशानी होने पर उसके पेट में सीधे छेद के द्वारा दवा दे दी जाती है. साथ ही पेट में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर डॉक्टर हाथ डालकर गाय के पेट को खुद ही साफ कर लेते हैं. इस के आलावा खास बात ये है कि पेट में रिंग के जरिये खुद किसान ऊभी ये देख पाते हैं कि गाय के पेट में खाना ठीक से पच रहा है या नहीं. इसके अलावा किसान को ये भी पता चलता रहता है कि गाय कौन सा खाना बेहतर तरीके से पचा लेती है और कौन सा खाना उसके पाचन क्रिया में दिक्कत पैदा करती है.
हालांकि, इस नये प्रयोग का कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं. कुछ लोग इसे गाय की प्राकृतिक अवस्था से खिलवाड़ भी मान रहे हैं.


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

crimestopindia ब्लॉग में हम अपराध से जुड़ी सच्ची कहानियाँ प्रकाशित करते हैं.आशा है यह ब्लॉग आपको पसन्द आया होगा.आप ब्लॉग को लाईक और शेयर जरुर करे. काहानियों से सम्बन्धित अपनी बहुमूल्य राय अवश्य दें ताकि हम अपने ब्लॉग को आपके रूचिकर बना सकें.