एक किन्नर का समाज के नाम सन्देश  


किन्नर सोनिया अपनी गोद ली हुई बच्ची अनमोल के साथ 
समाज में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो मासूम बच्चियों को इस संसार में आने से पूर्व गर्भ में ही उन की ह्त्या कर देते हैं

हाल ही में मैने अपनी पोस्ट दुआरा एक ऐसी माँ की कहानी बताई थी जो अपनी नवजात बच्ची को बीमारी के कारण श्रापित समन्झ कर फैंक देती है हाला कि बच्ची को वह बीमारी खुद माँ की ही लापरवाही से गर्भ के दोरान हो गई थी ,उस पत्थर दिल माँ ने अपनी गलती मानने के बजाए परमात्मा को दोष देते हुए बच्ची को त्याग दिया था ! ऐसी माएं तो आप ने बहुत देखी –सुनी हों गी पर हमारे समाज में कुछ ऐसी माएं और कुछ ऐसे लोग भी उपस्थित हैं जो ऐसी निर्दयी माताओं दुआरा त्यागी गई बच्चे-बच्चियों को कुदरत का उपहार समन्झ फूलों की तरह अपना कर पालते हैं !हमारे समाज में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो मासूम बच्चियों को इस संसार में आने से पूर्व गर्भ में ही उन की ह्त्या कर देते हैं
प्रस्तुत मामला एक निर्मोही दम्पति दुआरा अपनी नवजात बच्ची को त्यागने से सम्बन्धित है त्यागी गई बच्ची को गुरदासपुर  की एक सोनिया नामक किन्नर ने उसे अपनी बेटी के रूप में अपना कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है !
किन्नर सोनिया ने बच्ची का ऑप्रेशन करवाने के उपरांत उसे गोद लेते हुए उसका खुद पालन-पोषण करने का ऐलान कर दुनिया को एक संदेश दिया है। किसी द्वारा किन्नर समझ कर सोनिया को दी गई बच्ची का सफल ऑप्रेशन करने का सेहरा बच्चों की बीमारियों के माहिर सर्जन डा. एच.पी.एस. मिगलानी को जाता है। 
डा. मिगलानी ने बताया कि बच्ची का मल करने वाला रास्ता लगभग बंद था। बच्ची को जन्म देने वाला जोड़ा बच्ची को किन्नर समझ कर गुरदासपुर निवासी किन्नर सोनिया को दे गया परंतु सोनिया की मेहनत और  बच्ची प्रति ममता, उत्साह के चलते डेरे आई बच्ची के 3 ऑप्रेशन करके उसे संपूर्ण बेटी का रूप दिया गया। सोनिया ने ऐसा काम करके पूरी दुनिया को बेटियों प्रति प्यार-मोहब्बत करने का संदेश दिया है। डा. मिगलानी ने बताया कि यह किन्नर नहीं बल्कि लड़की है जो कि एनोरेल्टल मालफामेशन नामक  बीमारी का शिकार थी। इस बीमारी में मल त्यागने का रास्ता नहीं बना होता है। लगभग 2500 बच्चों में से एक बच्चा इस रोग के साथ पीड़ित होता है जिसका इलाज सर्जरी के साथ संभव है। उन्होंने बताया कि 3 ऑप्रेशनों के बाद अंदरूनी अंगों की बनावट बिल्कुल ठीक कर दी गई है  इस प्रकार के आपरेशन में बहुत पैसा खर्च होता है ,पैसों का सारा इंतजाम किन्नर सोनिया ने ही अपनी तरफ से किया है हालाँकि  डा. मिगलानी ने पुण्य का काम देखते कुल राशि से आधी राशि लेकर संसार को लड़कियों प्रति प्यार का संदेश दिया। किन्नर सोनिया ने बताया कि बच्ची के इलाज के लिए राजनीतिक नेता सहित अन्य साथियों ने सहयोग दिया जिसके लिए वह धन्यवादी है। उनकी मंडली ने बच्ची का नाम अनमोल रखा है। वह बेटी को मां का प्यार देते हुए पालन-पोषण करेगी। 
उच्च शिक्षा देकर अफसर बनाना उसका उद्देश्य है। उसने बताया कि बच्ची के जन्म से 13 दिन बाद परिवार वाले उसे उसके पास छोड़ गए थे जिस दौरान लिखित कार्रवाई भी की गई। 8 दिन बाद देखा गया कि बच्ची पेशाब के साथ ही मल त्याग रही है जिस कारण डाक्टर साहिब ने बेटी को नया रूप दिया है
( सभार-वरेच पी के )
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

crimestopindia ब्लॉग में हम अपराध से जुड़ी सच्ची कहानियाँ प्रकाशित करते हैं.आशा है यह ब्लॉग आपको पसन्द आया होगा.आप ब्लॉग को लाईक और शेयर जरुर करे. काहानियों से सम्बन्धित अपनी बहुमूल्य राय अवश्य दें ताकि हम अपने ब्लॉग को आपके रूचिकर बना सकें.