आपसी रंजिश की बलि चढ़ा मासूम
इरफ़ान
बच्चे इरफ़ान का मर्डर,आपसी रंजिश का बदला
लेने और सांप्रदायिक दंगा फैलाने की एक सोची
समझी साजिश थी जिसे पुलिस ने बड़ी होशियारी से नाकाम कर दिया था.
बेकार और शैतानी फितरत के लोग कैसी-कैसी झूठी अफवाहे फैला कर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला काम कर सांप्रदायिक दंगा फैलाने जैसे घिनोने काम करते हैं, क्या ऐसे लोग किसी के सगे हो सकते हैं , ऐसे लोगो के लिये क्या सज़ा होनी चहिये ? अपनी राय दें.
विगत 21 जुलाई की सुबह अपने घर के पास खेलते हुए इमरान नामक बच्चा लापता हो गया था और उसकी लाश पास ही कब्रिस्तान के निकट कुए से बरामद हुई थी , मुहल्ले के लोगो ने इसे बलि कांड बता क्र मुहल्ले के ही भगत शिव लाल पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया था और खूब हंगामा करते हुए थाने के सामने जमकर प्रदर्शन किया था,लोग शिव लाल भगत को जान से मर क्र सजा देना चाहते थे जिसे पुलिस ने बचा लिया था और एक टीम बना कर मामले की पूरी तहकीकात की तो बच्चे इरफ़ान का कातिल भगत शिव लाल नहीं बल्कि कोई और निकला था.
निर्दोष
निर्दोष इरफ़ान -मासूम शैतानों के हत्थे चढ़ गया
गुमला (झारखंड)।डुमरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को छह
साल के बच्चे की हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पड़ोस के चार भाई-बहनों ने ही मिलकर
प्रतिशोध में उसकी ऐसे हत्या की थी कि लगे बच्चे की बलि दी गई हो। आरोपियों को शक
था कि उनके पिता की मौत बच्चे की मां द्वारा टोटका करने से हुई है। इसी का बदला
लेने के लिए आरोपियों ने बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक
दिया। शव मिलने पर नरबलि की बात फैलाने लगे।
पुलिस के अनुसार सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की नीयत से आरोपियों ने भगत शिवलाल को फंसाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने जमील आलम (28), सहजादी परवीन (26), सहजाद आलम (24) और सब्बा परवीन (18) को अरेस्ट किया है।।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सना सहजादी का दुपट्टा बरामद कर लिया है। डीसी श्रवण साय और एसपी चंदन झा ने बताया कि चारों भाई-बहनों ने 21 जुलाई को अपने ही घर में इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया।
पहले गला घोंटा और फिर चाकू से गला रेत दिया। रात में कब्रिस्तान के समीप कुएं में शव डाल दिया। दूसरे दिन शव बरामद होने पर ये लोगों से इसे नरबलि के रूप में प्रचारित करने लगे।
-डीसी ने बताया कि यह सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला काम था। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी। जिसने मामले का खुलासा किया। दरअसल कुछ दिन पहले जमील आदि के परिवार का बच्चे इरफ़ान की मां से हुआ था विवाद
एसपी ने बताया कि इमरान के पिता इम्तियाज आलम डुमरी में आरोपी जमील आलम के घर में किराए पर रहते थे। एक दिन जमील की बहन सहजादी और इम्तियाज की पत्नी के बीच बाल्टी में ईंट गिर जाने पर विवाद हो गया।
इम्तियाज को घर खाली करने को कहा गया। घर खाली करते समय इम्तियाज की पत्नी ने कहा था कि 'अल्लाह भला नहीं करेगा'।
इसके करीब दो महीने बाद जमील के पिता फिदाउर रहमान की बीमारी से मौत हो गई। लेकिन जमील के परिजनों को शक था कि इम्तियाज की पत्नी ने कुछ टोटका किया है।
इसी वजह से पिता की मौत हो गई। इसी का बदला लेने के लिए चारों भाई-बहनों ने मिलकर इमरान (6) को मार डाला।" - 4 भाई-बहनों ने किया था इस बच्चे का मर्डर, फिर सामने आई ये कहानी

-साभार-भास्कर

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
crimestopindia ब्लॉग में हम अपराध से जुड़ी सच्ची कहानियाँ प्रकाशित करते हैं.आशा है यह ब्लॉग आपको पसन्द आया होगा.आप ब्लॉग को लाईक और शेयर जरुर करे. काहानियों से सम्बन्धित अपनी बहुमूल्य राय अवश्य दें ताकि हम अपने ब्लॉग को आपके रूचिकर बना सकें.