अनाथ बच्चों का सहारा
![]() |
| इंस्पेक्टर बलबीर सिंह |
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में
इंस्पैक्टर रैंक का अधिकारी अनाथ बच्चों का सहारा बन कर उभरा है। कुछ माह से वह
अनाथ बच्चों को पालने वाली एक निजी संस्था से जुड़कर बच्चों का पालन-पोषण करने के
लिए आर्थिक मदद कर रहे हैं। अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा वह इस संस्था को दे रहे हैं
व अपने बैच के अधिकारियों को भी इस संस्था के साथ जोड़ने में लगे हैं।
थाना-4 के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर बलबीर सिंह शहर के एकमात्र ऐसे खाकी वर्दी वाले बन गए हैं जिन्होंने अनाथ बच्चों को सहारा देने की सोच को उजागर किया। इंस्पैक्टर बलबीर सिंह की मानें तो कुछ ऐसे कारण थे जो वह शेयर नहीं कर सकते। उन्हीं कारणों से उनकी मानसिकता ऐसी बनी कि अनाथ बच्चों को सहारा देने के लिए प्रेरित हुए। उसके बाद वह एक ऐसी संस्था से जुड़े जो अनाथ बच्चों को सहारा देती है। सैलरी आते ही वह सबसे पहले अनाथ बच्चों का हिस्सा निकाल कर संस्था को पहुंचाते हैं उसके उपरांत ही वह दूसरे खर्चे करते हैं। इंस्पैक्टर बलबीर सिंह अब अपने साथ थाना रामामंडी में तैनात इंस्पैक्टर बिमल कांत को अपने साथ जोड़ चुके हैं। इंस्पैक्टर बलबीर सिंह व इंस्पैक्टर बिमल कांत काफी नजदीकी दोस्त भी हैं। इंस्पैक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि अनाथ बच्चों का पालन करने वाली संस्था से वह अपने और बैचमेट को जोड़ रहे हैं। इंस्पैक्टर बलबीर सिंह काफी समय तक थाना-1 में बतौर एस.एच.ओ. तैनात रहे हैं व जालंधर के अन्य थानों में भी रह चुके हैं।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
crimestopindia ब्लॉग में हम अपराध से जुड़ी सच्ची कहानियाँ प्रकाशित करते हैं.आशा है यह ब्लॉग आपको पसन्द आया होगा.आप ब्लॉग को लाईक और शेयर जरुर करे. काहानियों से सम्बन्धित अपनी बहुमूल्य राय अवश्य दें ताकि हम अपने ब्लॉग को आपके रूचिकर बना सकें.