अंधविश्वास का माया जाल शराबी पति के इलाज करने का झांसा देकर
एक ढोंगी साधु ने महिला को लगभग दो माह तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ अनेकों बार दुराचार किया. साधू बाबा उसके पति का इलाज करने के बहाने उसके घर आने-जाने
लगा था उसने अपना मायाजाल फैलाकर महिला को अपने विश्वास में लिया और अवैध
सम्बन्ध बनाये तथा फिर अचानक महिला को लेकर उसके
घर से फरार हो गया. इस दौरान बाबा रंगनाथ महिला
को अलग-अलग स्थान पर लेकर जाता और दुराचार करता रहा. विरोध करने पर महिला को
बार-बार जान से मार देने की धमकी मिलती थी.
![]() |
| माडल चित्र |
सीमा की ग्रहस्थी बहुत अच्छी थी पर
कुछ वर्षों बाद पति को शराब की लत्त लग जाने के कारण स्वर्ग सा घर नरक से भी बद्तर बन गया. वह समंझ नहीं पा रही थी कि वह क्या उपाय करे जिससे उसका पति शराब
त्याग दे और उसका घर पहले की तरह स्वर्ग सा
सुन्दर बन जाए. इसके लिये उसने कई उपाय भी किये थे कई पंडितों-ज्योतिष्यों से मिली
थी पर कोई लाभ नहीं हुआ था अंत में उसे एक महिला मित्र ने बताया था कि शहर के बाहर
एक आश्रम में पहुंचे हुए तांत्रिक बाबा रहते हैं उनके आशीर्वाद से किस्मत की
रेखाएं बदल जाती हैं. सीमा ने यह बात सुन वहां जाने का पक्का मन बना लिया था पर वह जैसे ही अपने घर से निकलने को हुई तभी उसकी भान्जी गीता वहां आ
पहुंची थी वह समा की अंतर्गत थी उसके यह पूछने पर कि वह कहाँ जा रही है तो सीमा ने सब साफ-साफ बता दिया था. सुन कर गीता को बहुत बुरा
लगा था उसने सीमा हैरत से कहा था
‘’मैं आश्चर्य चकित हूँ, कि शिक्षित होने के बावजूद भी आपके मन में यह अन्धविश्वासी विचार आया कैसे
? क्या आप जानती नहीं हैं कि ये ढोंगी तांत्रिक और तथाकथित
भगवान कहलाने वाले लोग किस तरह अपने चक्करव्यू के जाल में लोगों को फंसा कर उनको लुटते हैं और औरतों का शारीरिक शोषण करते हैं अभी हाल ही की बात
है, लो ये खबर तुम
स्वयं देख लो.’’ इसके
बाद गीता ने अपने बैग से अख़बार का एक पेज निकल कर
सीमा के सामने रख दिया था, अख़बार में कुछ इस
प्रकार छपा था.
शराबी पति के इलाज करने का झांसा देकर
एक ढोंगी साधु ने महिला को लगभग दो माह तक बंधक बनाकर रखा. इस दौरान साधु महिला को जान से मारने की धमकी
देकर पहले कांगड़ा और फिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर ले गया जहां उसने महिला से
लगातार दुराचार किया.
यह खुलासा चंबा की रहने वाली पीड़ित महिला ने जैसे-तैसे ढोंगी की कैद से छूटने के बाद पुलिस को दी शिकायत में किया था. उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात रंगनाथ पाठक उर्फ साधु बाबा से हुई थी.
वेशभूषा में वह हर समय साधु महात्मा जैसा रहता था. महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे का आदि है. साधु ने उसके पति का इलाज कर शराब की लत छुड़ाने का विश्वास दिलाया था. ऐसे में रंगनाथ पाठक उर्फ साधु बाबा कांगड़ा से चंबा महिला के पति का इलाज करने के बहाने उसके घर आने-जाने लगा था उसने अपना मायाजाल फैलाकर महिला को अपने विश्वास में लिया और अवैध सम्बन्ध बनाये तथा फिर अचानक महिला को लेकर उसके घर से फरार हो गया. इस दौरान रंगनाथ ने महिला को अलग-अलग स्थान पर लेकर जाता और दुराचार करता रहा. विरोध करने पर महिला को बार-बार जान से मार देने की धमकी मिलती थी कि वह अपने तन्त्र-मन्त्र की शक्ति से उसका और उसके परिवार का सर्वनाश कर देगा. बाद में किसी तरह महिला उस के चंगुल से छूटी और पति व पुलिस को सारी बात बताई. डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर चंबा हिमाचल बीर बहादुर ने बताया कि पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है. आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है. जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

इस खबर को पढ़ कर सीमा के होश गायब हो
गये थे उसने अपने कानों को हाथ लगाया और फिर कभी भूलकर भी ऐसी बात सोचने की कसम
खाई थी. बाद में उसने मनोरोग चिकित्सक की सहायता से और अपने प्यार से पति की शराब
की लत छुड़ाने में सफलता हासिल कर ली थी. अब पाठक स्वंय विचार कर सकते हैं कि यदि
सीमा तांत्रिक के डेरे पर चली जाती तो उसके साथ क्या गुजरनी थी...? इस बात का अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है.
-हरमिन्दर कपूर

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
crimestopindia ब्लॉग में हम अपराध से जुड़ी सच्ची कहानियाँ प्रकाशित करते हैं.आशा है यह ब्लॉग आपको पसन्द आया होगा.आप ब्लॉग को लाईक और शेयर जरुर करे. काहानियों से सम्बन्धित अपनी बहुमूल्य राय अवश्य दें ताकि हम अपने ब्लॉग को आपके रूचिकर बना सकें.